फिरोजाबाद: देश की एकता, अखंडता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है तिरंगा-डॉ सतीश दिवाकर

-भाजपा की बैठक में तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर हुआ मंथन

फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एक बैठक महानगर अध्यक्ष के कैंप कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक में 13 अगस्त को निकलने वाली भव्य तिरंगा यात्रा और घर-घर तिरंगा पहुंचाने की तैयारियों पर चर्चा की गई।

महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 13 से 15 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान को जनभागीदारी का अभियान बनाते हुए प्रत्येक घर तक तिरंगा पहुंचाने और नागरिकों को तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करें। बैठक में मंडल अध्यक्षों को बूथ एवं शक्ति केंद्र स्तर तक अभियान को पहुंचाने तथा अधिक से अधिक लोगों को तिरंगा यात्रा से जोड़ने की जिम्मेदारी दी गई। सभी पदाधिकारियों ने 13 अगस्त की तिरंगा यात्रा को भव्य बनाने और अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर आनंद अग्रवाल, देवेश भारद्वाज, प्रमोद पाल बघेल, कार्यक्रम संयोजक अंकित तिवारी, विवेक अग्रवाल, डॉ.एसपी लहरी, योगेंद्र यादव बाबा, केशव सिंह फौजी, विष्णु सक्सेना, दीपक गुप्ता कालू, आकाश गुप्ता, राम लड़ती, दुर्गेश यादव, अनुपम शर्मा, मुन्नी देवी, अवधेश वाल्मीकि, सतवीर गुर्जर, गौतम कुशवाहा, लायक सिंह, देश दीपक गुप्ता, भारत सिंह वर्मा, निर्मल शर्मा, अजय गुप्ता, केशव देव, अशोक राठौड़, विशाल पचौरी, उल्लास गर्ग आदि मौजूद रहे।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 152

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *