फिरोजाबाद: ओम सॉई राम ट्रांसपोर्ट से वेस्ट टू वंडर पार्क तक बनेगी सीसी सड़क

-महापौर ने भाजपा जिलाध्यक्ष संग सड़क निर्माण कार्य का हवन-पूजन कर किया शुभारम्भ

फिरोजाबाद। नगर निगम द्वारा एनकेंप योजना के अंतर्गत वार्ड नं. 20 में लगभग 81 लाख के सड़क निर्माण कार्यो का महापौर ने भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया गया। इसके बनने से जलेसर रोड पर बन रहे वेस्ट टू वंडर पार्क तक लोगों को जाने में सुविधा मिलेगी।

महापौर कामिनी राठौर ने भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह के गरिमामयी उपस्थिति में जलेसर रोड स्थित वेस्ट टू वंडर पार्क प्रांगण में 81 लाख दो हजार 997 रू. सीसी सड़क निर्माण कार्य का हवन-पूजन कर शुभारम्भ किया। यह निर्माण कार्य ओम सॉई राम ट्रांसपोर्ट से वेस्ट टू वंडर पार्क तक सीसी द्वारा सड़क निर्माण कराया जायेगा। जिसके बनने से क्षेत्रिय लोगों को बरसात के मौसम में आने-जाने में परेशानी नहीं होगी।

महापौर ने बताया कि नगर निगम द्वारा लगभग दस करोड़ की लागत से जलेसर रोड ककरऊ चौराहे के पास वेस्ट टू वंडर पार्क का निर्माण कराया जा रहा है। जिसमें हमारी देश की संस्कृति की झलक दिखाई देगी। इसको मिनी इंडिया का नाम दिया गया है। पार्क में चंद्रवाड़ का किला, इंडिया गेट के अलावा विभिन्न महापुरूषों की झलक दिखाई देगी। इस दौरान भगवानदास शंखवार, विवेक अग्रवाल, देवेश भारद्वाज, गेंदालाल राठौर, अजब सिंह शंखवार, सूरज पाल बघेल, भगवान सिंह झा, सतीश चंद्र प्रजापति, केडी जाटव, केके गांधी, आकृति सहयोगी, गीता राठौर आदि मौजूद रहे।

 

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 152

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *