फिरोजाबाद: ठेका सफाई कर्मचारी संघ ने नगर आयुक्त के नाम सौपा ज्ञापन

-एमआएएफ प्लांट में कार्यरत कर्मचारियों का शोषण करने का आरोप

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश ठेका सफाई कर्मचारी संघ ने चनौरा स्थित एमआएएफ प्लांट में कार्यरत कर्मचारियों को शोषण करने का आरोप लगाते हुए नगर आयुक्त के नाम सहायक आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार वाल्मीकि, प्रदेश महामंत्री विकास चंद्र वाल्मीकि ने नगर आयुक्त के नाम सौंपे ज्ञापन में कार्यदायी संस्था मैसर्स एनवायरनमेंट टेक्नो प्राइवेट लिमिटेड पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सुरक्षा किट का अभाव में बिना गमबूट, ग्लव्स व मास्क के नंगे हाथ-पैर कचरा छँटाई से कर्मचारी गंभीर स्किन इन्फेक्शन के शिकार हो रहे हैं, जो सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स 2016 का सीधा उल्लंघन है। 480 रू. दिहाड़ी पर काम कर रहे मजदूरों द्वारा किट माँगने पर नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है। प्लांट पर बाल श्रम की भी अनदेखी हो रही है।

संघ ने कर्मचारियों को 24 घंटे में सुरक्षा किट, पीड़ितों का निःशुल्क इलाज तथा दोषी ठेकेदार संस्था को तत्काल ब्लैकलिस्ट करने की माँग की है। यदि तीन दिनों में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र में कामबंद हड़ताल की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

 

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 152

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *