फिरोजाबाद: राज्यमंत्री ने माटीकला के पंजीकृत कारीगरों को बांटे प्रमाणपत्र

फिरोजाबाद। उ.प्र. खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अंतर्गत माटीकला बोर्ड द्वारा माटीकला बोर्ड स्थापना के उपलक्ष्य में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति, भाजपा जिलाध्यक्ष उदयप्रताप सिंह ने कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही माटीकला पंजीकृत 20 कारीगरों को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र वितरण किए गए।

सपा मुद्दाविहीन, जनता अब भ्रम में आने वाली नहीं-धर्मवीर प्रजापति

फिरोजाबाद। प्रदेश सरकार के मंत्री धर्मवीर प्रजापति जैदामई गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर प्रदेश सरकार की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा।
मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने इटावा लायन सफारी को लेकर अखिलेश यादव द्वारा सोशल मीडिया पर उठाए गए मुद्दे पर कहा कि समाजवादी पार्टी मुद्दाविहीन हो चुकी है और छोटी-छोटी बातों को मुद्दा बनाकर जनता के बीच आती है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान भी संविधान को लेकर लोगों के बीच भ्रम फैलाया गया था, जिसमें सपा कुछ हद तक सफल रही, लेकिन अब जनता जागरूक हो चुकी है।

सपा नेता अबू आजमी द्वारा अतीक अहमद के बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत की विशेष जांच की मांग पर मंत्री ने कहा कि यदि जांच एजेंसी या पुलिस के पास कोई प्रार्थना पत्र आता है, तो नियमानुसार जांच की जाएगी। जांच एजेंसियां अपना काम करेंगी। मंत्री ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार विकास और जनकल्याण के काम कर रही है और जनता का आशीर्वाद लगातार मिल रहा है।

 

 

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 152

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *