-श्रावणी महोत्सव में तीज क्वीन बनी शिल्पी बंसल
फिरोजाबाद। भारत विकास परिषद मुख्य शाखा’ द्वारा सावन माह के अंतर्गत श्रावणी महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन आशीर्वाद पैलेस में किया गया। जिसमें भाविप की सदस्यों ने सावन के गीतों पर जमकर नृत्य किया। साथ ही झूले का आनंद लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में परिषद की सदस्यों ने सामूहिक सांस्कृतिक नृत्य, थाल सज्जा प्रतियोगिता और कपल गेम्स में बढ़-चढकर भाग लिया। इसके बाद महिलाओं ने सावन के गीतो पर जमकर धमाल मचाया। मातृशक्ति को उपहार देकर आपस मे झूला झूलाकर सावन के दिनों का स्मरण किया। तीज क्वीन शिल्पी बंसल को चुना गया। रनरअप कल्पना जैन रही।
इस दौरान शाखा अध्यक्ष अमित जैन राजा, सचिव नितिन अग्रवाल मोंटू, कोषाध्यक्ष अभिनय मित्तल, सचिन मित्तल, दीपक अग्रवाल, विनय गोयल, गिरधारी लाल मित्तल, उमेश शर्मा, पराग शर्मा, किशोर अग्रवाल, नितेश गुप्ता, मयंक जैन, राजकुमार जैन, लक्ष्मी नारायण गुप्ता, विकास मित्तल, अजय बंसल, संजय अग्रवाल, आकाश गुप्ता, उल्लास बंसल, उमेश गर्ग, अखिलेश मित्तल, विनय मित्तल, सज़ल अग्रवाल, आकाश बंसल, विकास जैन, गुंजन मित्तल, गरिमा जैन, नूतन अग्रवाल, नीता अग्रवाल, शालिनी मित्तल, निशी मित्तल, प्रियंका गुप्ता, वंदना गर्ग, नीतू बंसल, शुभी गर्ग, रिंकू मित्तल, पूजा बंसल, अंजू बंसल, सीमा अग्रवाल, तनु सिंघल, डॉ रश्मि जैन, प्रतिभा शर्मा, दर्शना जैन आदि मौजूद रहे।








