फिरोजाबाद। दाऊदयाल महिला महाविद्यालय शासन द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के तत्वावधान में सेवा संकल्प अभियान के तहत मतदाता जागरूकता विषय पर सशक्त मतदाता सशक्त लोकतंत्र समृद्ध भारत की थीम पर नुक्कड़ नाटक, समूह गान, रंगोली, भाषण, एकल गीत एवं पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। प्राचार्य प्रोफेसर रेनू वर्मा ने सभी अतिथियों का पटका पहनाकर एवं बुके प्रदान कर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में महात्मा गांधी बालिका महाविद्यालय एवं दाऊदयाल महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनता को जागरुक करते हुए उन्हें उनके अधिकारों के प्रति सचेत किया।
प्रतियोगिताओं में विजयी छात्राओं को उप जिलाधिकारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश निगम अपर जिला अधिकारी यूपी जिला निर्वाचन अधिकारी कल्पना जायसवाल, मुख्य विकास अधिकारी नोडल अधिकारी स्वीप शत्रोहन वैश्य, जिला विद्यालय निरीक्षक नोडल अधिकारी ईएलसी मुदिता पांडं, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहायक नोडल अधिकारी स्वीप अनिल कुमार, सहायक नोडल ईएलसी हिमांशु शर्मा, प्रों कांति शर्मा, प्रो रेनू वर्मा, कमल कांति द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल में प्रो विनीता गुप्ता, प्रो विनीता यादव, डॉ रूमा चटर्जी, डॉ अंजु गोयल एवं डॉ नूतन राजपाल ने बखूबी दायित्व निभाया। कार्यक्रम का संचालन डॉ माधवी सिंह ने किया।









