फिरोजाबाद: सेवानिवृत्त एवं मृतक आश्रतों की जगह वार्डो में सफाई मित्रों को लगाया जायें

-पार्षदो ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, 11 सितम्बर को धरने की दी चेतावनी

फिरोजाबाद। नगर निगम की वार्ड नं. 41 की पार्षद रेखा यादव ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौपा है, जिसमें सेवानिवृत्त एवं मृतक आश्रितों की जगह पर सफाई मित्रों को वार्ड में लगाए जाने की मांग की है।

पार्षद रेखा यादव के साथ पार्षद पूनम शर्मा, विजय शर्मा, प्रमोद राजौरिया, मुकुल दिवाकर, प्रीति गुप्ता, देशदीपक यादव, हरिओम गुप्ता, कायम सिंह शंखवार ने नगर आयुक्त प्रशांत नागर को एक पत्र सौंपते हुए कहा कि पूर्व में वार्डो में सफाई मित्र कर्मचारी लगवाने की मांग की गई थी, लेकिन पार्षदों की अभी तक सुनवाई नहीं हुई।

उन्होने नगर आयुक्त से मांग की है कि वार्डो में सफाई व्यवस्था संचालित करानी है, तो सेवानिवृत्त एवं मृतक आश्रितों की जगह सफाई मित्रों को तैनात किया जायें। उन्होने कहा कि 10 सितम्बर तक पार्षदों के वार्ड में पार्षदों की अनुमति से सफाई मित्र नहीं लगाये गये तो, 11 सितम्बर को पार्षदों द्वारा नगर निगम प्रांगण में धरना प्रदर्शन किया जायेगा। जिसकी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 333

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *