फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं जयप्रकाश नारायण सर्वाेदय विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कस्तूरबा गांधी विद्यालय में बालिकाओं से तथा जयप्रकाश नारायण सर्वाेदय विद्यालय में छात्रों से वार्ता कर कहा कि आज का युग प्रतिस्पर्धा का युग है और इस दौर में वही व्यक्ति सफल हो सकता है, जो परिश्रमी हो, मेहनती हो और जिसके अंदर निरंतर आगे बढ़ने का ज़ज़्बा हो।








