शिकोहाबाद। नगर के स्कूल, कालेजों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। इस अवसर पर नन्हें मुन्ने बच्चों को देवी देवताओं के रूप में सजाया संवारा गया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुत को देख कर उपस्थित लोग मंत्रमुग्ध हो गये।
सागर एन्क्लेव स्थित लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षाेल्लास, श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर नजर आया। नन्हे-मुन्ने छात्र.छात्राओं ने भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा के मनमोहक स्वरूप में सजकर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक राजेश तिवारी, प्रधानाचार्या वंदना तिवारी ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
वहीं एसएसजे कॉन्सेप्ट स्कूल में जन्माष्टमी पर्व श्रद्धा, उमंग एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना एवं गणेश वंदना प्रस्तुत की गई। प्रधानाचार्य आलोक जैन, निदेशक राजीव जैन एवं उप.प्रधानाचार्या सुधा यादव की गरिमामयी उपस्थिति ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उप.प्रधानाचार्या सुधा यादव ने भी अपने विचार साझा करते हुए विद्यार्थियों को श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। ब्लूमिंग बड्स में प्रबंधक राजपचौरी और प्रधानाचार्या सुमनलता पचौरी, ज्ञानदीप स्कूल में प्रधानाचर्या डा. रजनी यादव के नेतृत्व में जन्माष्टमी पर्व हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया।
दिल्ली पब्लिक स्कूल शिकोहाबाद में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में नन्हें मुन्ने बच्चों ने विभिन्न प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यालय की डायरेक्टर एवं मुख्य अतिथि डॉ. गीता यादव, धर्मेंद्र यादव, प्रधानाचार्य डॉ एल. चिथ्रमगथन एवं वाइस प्रिंसिपल वकार वारसी उपस्थित रहे। प्री.प्राइमरी एवं प्राइमरी के नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा.कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में विद्यालय पहुँचे। विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं कृष्ण.लीला की सुंदर प्रस्तुतियाँ दी गईं।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण इंटर हाउस मटकी फोड़ प्रतियोगिता रही। जिसमें विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और टीम भावना के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता में डीमोस हाउस ने प्रथम, टर्वाेस ने द्वितीय तथा कैपिला हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए मटकी सजावट, झूला निर्माण, बांसुरी एवं मुकुट निर्माण जैसी प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की गईं। प्रधानाचार्य डॉ. एल चिथ्रमगथन ने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन हमें सत्य, कर्म, प्रेम और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर प्राइमरी विंग समन्वयक शिल्पी जादौन, मिडिल विंग समन्वयक कुश, समस्त शिक्षकगण एवं विद्यालय कर्मचारी उपस्थित रहे।






