फिरोजाबाद। ग्राम हरिदासपुर मटसेना में नाथूराम यादव की स्मृति में 1600 मी. और 800मी दोड प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चो मुख्य अतिथि राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश ने मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। 800 मीटर दोड़ में सुशांत, हिंदू और मोहन ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1600 मीटर दोड़ में योगेन्द्र, आदिल एवं सुशांत ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान कार्यक्रम आयोजक प्रशांत यादव, सोनू यादव, कैलाश यादव, सोनू फौजी, जानू फौजी, ऋषी कपूर, योगेंद्र यादव, सत्यम यादव, राहुल यादव आदि मौजूद रहे।





