फिरोजाबाद: चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परामर्श शिविर में 120 से अधिक मरीजों का हुआ चैकअप

फिरोजाबाद। आयुर्वेद सेवा सदन द्वारा एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन महात्मा गांधी शिशु मन्दिर, गली तिलक भवन में किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का रक्तचाप (बीपी), शुगर, वजन एवं सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श दिया। शिविर में विशेषज्ञ डा. चंद्र प्रकाश दीक्षित ने कहा आयुर्वेद जीवन को संतुलित एवं रोगमुक्त रखने की प्राचीन पद्धति है। समय-समय पर स्वास्थ्य जाँच कराना अत्यंत आवश्यक है। डा. अंकुर गुप्ता ने कहा कि संतुलित आहार, नियमित योग एवं स्वस्थ जीवनशैली को अपनाएं तो अनेक रोगों से बचा जा सकता है। कार्यक्रम के आयोजक प्रवीन अग्रवाल ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करना एवं आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के माध्यम से सुरक्षित एवं प्रभावी उपचार उपलब्ध कराना है। हमारा प्रयास है कि ऐसे निःशुल्क शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाई जाए और समाज को स्वस्थ एवं निरोग बनाया जाए। शिविर में आयुर्वेद विशेषज्ञों ने बबासीर, कब्ज, गैस, अम्लपित्त, जोड़ों के दर्द तथा अन्य सामान्य रोगों से सम्बन्धित 120 से अधिक मरीजों की जॉच कर उन्हें उचित परामर्श एवं आवश्यक औषधियाँ उपलब्ध कराई। शिविर में विजय गोयल, राकेश कुमार अग्रवाल, विकास बंसल, डा. ईशा अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, शिवांग गोयल, रामब्रज बघेल, राघव शर्मा, गुलशन जैन आदि उपस्थित रहे।

 

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 361

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *