फिरोजाबाद: व्याख्यान माला में छात्राओं को साइबर क्राइम, फाइनेंशियल बैंकिंग व बचत की दी जानकारी

फिरोजाबाद। महात्मा गांधी बालिका पीजी कॉलेज में हिंदी विभाग एवं स्मार्ट निवेशक जागरूकता कार्यक्रम सेबी के संयुक्त तत्वावधान में एक व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। व्याख्यान छात्राओं के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं मार्गदर्शक सिद्ध हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। मुख्य वक्ता प्रवीन अग्रवाल सेबी रिसोर्स पर्सन ने छात्राओं को साइबर क्राइम एवं फाइनेंशियल बैंकिंग, बचत, इन्वेस्टमेंट, एसआईपी इत्यादि के विषय में विस्तृत एवं सारगर्भित जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम संयोजिका डॉ. संध्या द्विवेदी, असिस्टेंट प्रोफेसर, हिंदी विभाग ने छात्राओं को फाइनेंशियल लिट्रेसी जागरूकता एवं साइबर क्राइम जैसे मुद्दों पर सतर्कता एवं सावधान रहने के लिए बताया। संचालन डॉ दीपा कनौजिया द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डा. प्रीति सिंह पटेल, कीर्ति सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 404

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *