फिरोजाबाद: डीएम, सीडीओ ने नवें राष्ट्रीय पोषण माह का किया शुभारंभ’

-जनपद में 9 सितंबर से 8 अक्टूबर तक संचालित होगा पोषण माह अभियान

फिरोजाबाद। प्रधानमंत्री के सुपोषित भारत के विजन को साकार करने के उद्देश्य से जनपद में आज नवंे राष्ट्रीय पोषण माह 9 सितंबर से 8 अक्टूबर तक का औपचारिक शुभारंभ जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य ने हरी झंडी दिखाकर पोषण वाहनों को रवाना किया।

डीएम ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों को पोषण, देखभाल और बाल विकास हेतु सामुदायिक नेतृत्व वाली कार्यवाही के केंद्र के रूप में स्थापित करना तथा आंगनबाड़ी केंद्र के प्रति सामूहिक, स्वामित्व और जवाबदेही को सुदृढ़ बनाना है।

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पोषण अभियान एक बहुविभागीय समन्वय का अभियान है, इसमें बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्राम विकास तथा अन्य संबंधित विभाग एक साथ मिलकर काम करें, जिससे कोई भी बच्चा जनपद मंे कुपोषित न रहें।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 389

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *