फिरोजाबाद: 31 दिवसीय सेवा, सुशासन और संकल्प अभियान को पूर्ण रूप से जन हितैषी, जनकल्याणकारी बनाऐं अधिकारी-डीएम

फिरोजाबाद। आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी ने समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

कलैक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक संचालित होने वाले 31 दिवसीय सेवा, सुशासन और संकल्प अभियान को पूर्ण रूप से जन हितैषी, जनकल्याणकारी एवं आमजन के लिए उपयोगी बनाया जाए। इस अभियान का मुख्य ध्येय है कि समाज का प्रत्येक नागरिक एवं वंचित वर्ग शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से भली-भांति परिचित हो सके और उनके लिए चलाई जा रही योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ उठा सके।

अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु सभी विभागाध्यक्षों एवं अधिकारियों को जो भी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, वह उनका पूरी निष्ठा, लगन और समयबद्धता के साथ पालन सुनिश्चित करेंगे। डीएम ने कहा कि विकास खंड स्तर पर बहुउद्देशीय सेवा शिविरो एवं स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जाए, ताकि ग्रामीणों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ एवं पात्रता स्वीकृति मिलें। केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियांे का विवरण तैयार करने तथा योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों की सफलता की कहानियों का वीडियो डाटा भी तैयार किया जाएगा।

इस दौरान निम्न थीम पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें आशीर्वाद का दिया, 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत, नमो सेवा गाथा, आंगन का उत्सव, सेवा ज्योति यात्रा मुख्य है। बैठक में सीडीओ शत्रोहन वैश्य, परियोजना निदेशक सुभाष चंद्र त्रिपाठी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार, डीपीआरओ, उपायुक्त उद्योग, सहायक श्रमायुक्त, डीसी मनरेगा आदि अधिकारी उपस्थित रहें।

 

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 389

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *