फिरोजाबाद: बाल संसद के गठन से विद्यार्थियों में विकसित होगा नेतृत्व का भाव-योगेन्द्र सिंह

-राजकीय हाईस्कूल नारखी में हुआ बाल संसद का गठन, सौपी जिम्मेदारी

फिरोजाबाद। राजकीय हाईस्कूल नारखी, में इको क्लब फॉर मिशन लाइफ के अंतर्गत विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी और पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से बाल संसद का गठन किया गया। बाल संसद के निर्वाचन की प्रक्रिया विद्यालय में लोकतांत्रिक एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई गई।

निर्वाचन अधिकारी के रूप में तनिष्का माथुर ने निर्वाचन प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया। निर्वाचन के उपरांत विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न विभागों के लिए मंत्रियों का चयन किया गया। नवगठित बाल संसद में अनुपम को प्रधानमंत्री चुना गया। बाल संसद के मंत्रिमंडल में निशु-कौशल विकास मंत्री, अनुष्का स्वास्थ्य मंत्री, अमित शिक्षा मंत्री, ऋतृ पोषण मंत्री, प्रिया सुरक्षा एवं न्याय मंत्री, रागिनी शिक्षा मंत्री, तान्या उपस्थिति मंत्री, सुशांत पर्यावरण मंत्री, प्रिंस बघेल एवं निशु खेलकूद मंत्री, साहिल न्याय मंत्री तथा अंशु सुरक्षा मंत्री चुने गए।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेंद्र सिंह ने नवनिर्वाचित बाल संसद के सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बाल संसद विद्यार्थियों को केवल जिम्मेदारियां सौंपने का माध्यम नहीं, बल्कि उनमें नेतृत्व, निर्णय लेने की क्षमता, अनुशासन, लोकतांत्रिक सोच और सामाजिक उत्तरदायित्व विकसित करने का सशक्त मंच है। उन्होंने सभी मंत्रियों से अपने-अपने दायित्वों का ईमानदारी एवं निष्ठा से निर्वहन करने का आह्वान किया।

इको क्लब फॉर मिशन लाइफ के माध्यम से बाल संसद पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, स्वास्थ्य, पोषण, खेल एवं विद्यालयी अनुशासन जैसे विषयों पर विद्यार्थियों को सक्रिय भागीदारी का अवसर प्रदान करेगी। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक राजेश कुमार, श्रीनिवास, यदुवीर सिंह सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

 

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 389

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *