फिरोजाबाद: बिहारी नगर में 65 लाख से होंगे विकास कार्य

-महापौर ने सीसी सड़क निर्माण कार्य का हवन-पूजन कर किया शुभारंभ

फिरोजाबाद। नगर निगम के वार्ड संख्या-11 के मोहल्ला बिहारी नगर में लंबे समय से प्रतीक्षित सीसी सड़क निर्माण कार्य का सोमवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। नगर निगम की महापौर कामिनी राठौर ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन कर निर्माण कार्य का लोकार्पण किया।

यह निर्माण कार्य आर.के. सक्सेना के मकान से पीपल मंदिर, राजकल से श्याम सिंह यादव, हरपाल से सत्यवान सहित विभिन्न संपर्क मार्गो परं 65 लाख रुपये से अधिक की लागत से कराएं जाएंगे। जिससे क्षेत्र की जर्जर सड़कों की समस्या का समाधान होगा और स्थानीय लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।

स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर महापौर एवं नगर निगम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होगा। इस दौरान सत्यवीर गुप्ता, प्रमोद बघेल, देवेश भारद्वाज, अनुपम शर्मा, भगवानदास शंखवार, गुडडा पहलवान, पार्षद शशी यादव, पार्षद पति पंकज यादव, नामित पार्षद उदय प्रताप सिंह, मनोज ताऊ, भगवान सिंह झा, उपसभापति केशवदेव सिंह कुशवाह आदि मौजूद रहे।

 

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 33

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *