फिरोजाबाद। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76 वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एस.ए.ब्लड डोनेशन क्लब व भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला सरकारी अस्पताल ब्लड बैंक व सेवार्थ संस्थान ट्रॉमा सेंटर ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 76 रक्तदाताओं ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर स्वैच्छिक रक्तदान किया।
रक्तदान शिविर का शुभारम्भ सदर विधायक मनीष असीजा ने फीता काटकर किया। जिला अस्पताल ब्लड बैंक फिरोजाबाद में 31, सेवार्थ संस्थान ट्रामा सेंटर ब्लड में 17, टूंडला में 10, सिरसागंज में 5, जसराना में 13 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। कुल टोटल 76 रक्तदाताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। इस अवसर पर महापौर कामिनी राठौर, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर, सीएमओ राम बदन, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. योगेश गोयल, सीएमएस डॉ. नवीन जैन’ ने सभी रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन कर पीत दुपट्टा पहनाकर अभिनन्दन व स्वागत किया।

डॉ. अमित गुप्ता रक्तवीर अध्यक्ष एस. ए. ब्लड डोनेशन व जिला प्रवक्ता/ मीडिया प्रभारी भाजपा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत इस रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य ब्लड कैंसर, डायलिसिस, थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों व गर्भवती महिलाओं व दुर्घटनाग्रस्त, असहाय व जरूरतमंदों मरीजों की प्राण रक्षा हेतु निःस्वार्थ मानवसेवा भावना से रक्त उपलब्ध कराना है। ताकि रक्त के अभाव में किसी की जान न जाये और जनपद में रक्त की कमी को दूर करना है।
रक्तदान करने वाले किशोर अग्रवाल बंटी, अंकित गुप्ता, दीपक गुप्ता, ललित पालीवाल, सीनू अग्रवाल, कुशाग्र अग्रवाल, नरेन्द्र कुशवाहा, अखिलेश राजपूत, अभय मित्तल, त्रिलोकी नाथ स्वर्णकार, राहुल कुमार, आशीष दीक्षित, प्रदीप पारस, अरुण कुमार, अंकुश गुप्ता, रवि निगम, भुवनेश चंद्रा, उमेश शर्मा, पल्लब शर्मा, हरीओम, लाल बहादुर, सतीश चंद्र प्रजापति, रीतेश आर्य के अलावा विधायक टूंडला प्रेमपाल धनगर, डॉ. लक्ष्मी नारायण यादव, पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. गरिमा सिंह, आकाश गुप्ता, विवेक अग्रवाल, पंकज सारस्वत आदि मौजूद रहे।








