फिरोजाबाद: गौशाला में गदंगी मिलने पर डीएम ने जताई नाराजगी

-पंचायत सेक्रेटरी को तत्काल प्रभाव से साफ-सफाई कराने के दिए निर्देश

फिरोजाबाद। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने ग्राम पंचायत हाथवंत गौशाला का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान गौशाला में गंदगी और कीचड़ पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। पंचायत सेक्रेटरी को तत्काल प्रभाव से साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। वहीं गौशाला में हरा चारा और भूसा भी पर्याप्त मात्रा में मिली। गौशाला में अव्यवस्था पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त की और संबंधित एजेंसी के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने गोवंशों को गुड़ खिलाया और माला पहनाकर पूजन किया।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 552

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *