फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त महानगर प्रभारी विवेक सारस्वत का जनपद आगमन पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात महानगर के पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक कर संगठन की आगामी गतिविधियों एवं कार्य योजना पर चर्चा की। वहीं फतेहाबाद विधायक छोटेलाल ब्रह्मा के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी पदाधिकारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। इस अवसर दौरान महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर, महापौर प्रतिनिधि सुरेंद्र राठौर, महानगर महामंत्री प्रमोद पाल बघेल, देवेश भारद्वाज, आनंद अग्रवाल, महानगर मीडिया प्रभारी आकाश गुप्ता, कोषाध्यक्ष दीपक गुप्ता कालू, योगेंद्र यादव बाबा, अंकित तिवारी, विष्णु सक्सेना, डॉ. एसपी. लहरी, कैलाश ओझा, सौरव तिवारी, दुर्गेश यादव, मनीष राठौर, हेमंत मित्तल, सत्यप्रकाश यादव, उदय प्रताप, राजेश झा, विशाल पचौरी आदि मौजूद रहे।









