फिरोजाबाद: गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंजी शहर की राहें

-गाजे-बाजे के साथ निकली भगवान गणेश की विसर्जन शोभायात्रा
-प्रशासन की देखरेख में यमुना किनारे विसर्जन हुई भगवान गणेश की प्रतिमाऐं

फिरोजाबाद। नगर के अनंत चतुर्दशी पर गणेश विसर्जन शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। गणेश शोभायात्रा में भक्तगण भगवान गणेश के भजनों पर झूमते चल रहे थे। वही प्रशासन द्वारा बनाएं गए कुडों में भक्तों ने भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विधि-विधान से विसर्जन किया।

नगर में सुबह से गणेश पंडालों में भगवान गणेश का विधि-विधान से हवन-पूजन कर प्रसाद लगाया गया। इसके बाद भगवान गणेश की विसर्जन शोभायात्रा नगर में गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में महिलाऐं, बच्चे और युवक भगवान गणेश के भजनों ने झूमते दिखाई दे रहेे। गणेश प्रतिमा को रंग-अबीर उड़ाते हुए भक्तगण गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। शहर की राहे गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गुजायमान हो रही थी। वहीं यमुना किनारे स्थित घाटों पर प्रशासन की चॉक-चौबंद व्यवस्था में भगवान गणेश की प्रतिमाओं को विधि-विधान से विसर्जन किया गया।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 552

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *