फिरोजाबाद: नगर निगम में भ्रष्टाचार की एसआईटी जांच की मांग

फिरोजाबाद। चाणक्य फाउंडेशन के साथ भारतीय किसान यूनियन स्वतंत्र, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, भारतीय किसान यूनियन भानु, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल एवं श्रीराम कॉलोनी परिवार विप्र सेवा समिति के सदस्यों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर एक घंटे का सांकेतिक धरना दिया। इसके बाद महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर नगर निगम में कथित भ्रष्टाचार की उच्चस्तरीय एसआईटी से जांच कराने की मांग की गई।

चाणक्य फाउंडेशन के संचालक पं. अखिलेश शर्मा ने कहा कि नगर निगम की स्थिति ऐसी है कि सत्ता पक्ष के पार्षदों को भी धरना देना पड़ रहा है। उन्होंने महापौर द्वारा धरने पर बैठने की बात कहे जाने को भी गंभीर स्थिति बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि कई स्थानों पर बनी सड़कों को विरोध के बावजूद खोदकर दोबारा निर्माण के नाम पर धन खर्च किया जा रहा है। बाईपास से नगला पान सहाय तक करीब डेढ़ किलोमीटर सड़क निर्माण तथा जंगल क्षेत्र में नाला निर्माण को लेकर भी सवाल उठाए। अनिल मैनेजर और कुलदीप शुक्ला ने भी निगम के कार्यों की उच्चस्तरीय जांच की मांग की।

इस दौरान शशांक पंडित, अनुज श्रोत्रिय, पार्षद इमरान मंसूरी, राजेंद्र राठौर एडवोकेट, नवीन मिश्रा, सोनू मिश्रा, मनीष तिवारी, पूर्व पार्षद अली रजा, गुड्डू भाई, प्रियंका जादौन, सरोज दुबे, पप्पी तोमर, राधा तोमर, नदीम, सतेंद्र यादव, प्रेमवीर यादव, विमल, राजकुमार बघेल, ऋषि पचौरी, विवेक जोशी, गजेंद्र शर्मा, उदयवीर यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

 

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 617

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *