फिरोजाबाद: शौच के लिए घर से निकली किशोरी खेत में बदहवास मिली, दुष्कर्म की आशंका

-रातभर तलाश करते रहे परिजन, सुबह सब्जी लेने पहुंचे ग्रामीण ने सुनी कराहने की आवाज; फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

फिरोजाबाद। खैरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात शौच के लिए घर से निकली 16 वर्षीय किशोरी रविवार सुबह गांव से करीब 300 मीटर दूर खेत में बदहवास हालत में मिली। उसके शरीर पर चोटों के निशान और हालत को देखते हुए मारपीट के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मौके से किशोरी की चप्पल भी बरामद हुई है।

परिजन के अनुसार, किशोरी शनिवार रात करीब सात से आठ बजे के बीच घर से शौच के लिए निकली थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने रातभर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। रविवार सुबह करीब नौ बजे गांव निवासी उदयवीर सिंह अपने खेत पर सब्जी के लिए तोरई लेने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें खेत में किशोरी के कराहने की आवाज सुनाई दी। पास जाकर देखा तो वह बदहवास हालत में पड़ी थी। ग्रामीण ने इसकी जानकारी गांव के लोगों को दी।

इसके बाद पुलिस की पीआरवी और खैरगढ़ थाना पुलिस को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। खेत में किशोरी की चप्पल पड़ी मिली है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। किशोरी की हालत में सुधार होने पर उससे पूछताछ की जाएगी। जांच और चिकित्सकीय परीक्षण के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ravikumar
ravikumar
Articles: 111

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *