फिरोजाबाद: पांच घंटे के अभियान में 31 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

-एसएसपी के निर्देशन में चली कार्रवाई, 18 एनबीडब्ल्यू वारंटी भी पकड़े

फिरोजाबाद। जनपद में वांछित अभियुक्तों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में 31 अक्टूबर की रात 12 बजे से एक नवंबर की सुबह पांच बजे तक चले अभियान में पुलिस ने कुल 31 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनमें 18 एनबीडब्ल्यू वारंटी, एक एसआर मामले में वांछित तथा 12 अन्य वांछित अभियुक्त शामिल हैं।

अभियान के दौरान थाना दक्षिण पुलिस ने आठ, रसूलपुर पुलिस ने छह, उत्तर ने दो, लाइनपार ने तीन, मटसेना, पचोखरा, टूंडला, नगला सिंघी, जसराना, खैरगढ़ और शिकोहाबाद पुलिस ने एक-एक तथा नारखी पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। वहीं सिरसागंज पुलिस ने तीन अभियुक्तों को पकड़ा। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी के निर्देशन में चलाया गया यह अभियान महज पांच घंटे में 31 गिरफ्तारियों के साथ संपन्न हुआ।

ravikumar
ravikumar
Articles: 111

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *