फिरोजाबाद। संस्कार भारती महानगर द्वारा 14 नवंबर को तिलक इंटर कॉलेज परिसर में दीपावली आनंद महोत्सव आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम संयोजक दीपक गुप्ता कालू ने कार्यक्रम की रूपरेखा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। महोत्सव भारतीय कला, साहित्य, संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं को समाज के समक्ष प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने सभी सदस्यों से एकजुट होकर आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में सभी सदस्यों ने महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। बैठक की अध्यक्षता बृजेश यादव तथा संचालन महामंत्री प्रवीण अग्रवाल ने किया। इस दौरान कृष्णमुरारी अग्रवाल, रमेश बंसल, शिवकांत पलिया, शैलेंद्र अग्रवाल, प्रवीन अग्रवाल, सीए नितिन अग्रवाल, मयंक सारस्वत, संजीव जैन, मुकुल मित्तल, अभिषेक मित्तल, आलोक अग्रवाल, अजय कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।








