फिरोजाबाद: व्यापारियों ने त्योहारों पर बाजारों में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने की मांग, एसपी सिटी को सौंपा ज्ञापन

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल ने एसपी सिटी को उनके कार्यालय पर एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमें धनतेरस, छोटी दीपावली, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज के अवसर पर पांच दिनों तक शहर के प्रमुख बाजारों में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने की मांग की है।

महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा ने एसपी सिटी रविशंकर प्रसद को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि त्यौहारों पर शहर के प्रमुख बाजारों में यातायात व्यवस्था को दुरूस्त रखने की मांग की है। साथ ही धनतेरस पर बाजारों में सोने-चॉदी की दुकानों पर भीड़ रहती है। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था सशक्त की जाए। ग्राहक और व्यापारी सुरक्षित पूर्वक व्यापार कर सके। सदर बाजार में सेंट्रल टॉकीज चौराहे से गंज चौराहे तक छोटा चौराहा, बड़ा चौराहा एवं नालबंद चौराहे तक सुबह 8 बजे से रात्रि 9 बजे तक चार पहिया वाहनों, ई-रिक्शा एवं ऑटो रिक्शा के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया जाए।

जिससे त्योहारों के दौरान बाजारों में खरीदारी करने आने वाले नागरिकों एवं व्यापारियों को जाम की समस्या से राहत मिल सके। ज्ञापन देने वालों में दिलीप दीक्षित, रमाशंकर दादा, सुशील जाट, सुभाष यादव, रजनीश शर्मा, रामगोपाल बजाज, श्यामवीर सिंह यादव, संजय शर्मा, सुबोध बघेल, विपिन गुप्ता आदि मौजूद रहे।

ravikumar
ravikumar
Articles: 111

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *