फिरोजाबाद: सेवारत एवं सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

-पेशनरों ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति के दावों को ऑफलाइन व आनलाइन स्वीकार करने की मांग

फिरोजाबाद। सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के आह्वान पर प्रदेश के सेवारत एवं सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारियों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति के दावों को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी शासनादेश 9 सितम्बर 2026 के अनुसार एक अक्टूबर से पूर्णतः ऑनलाइन कर दिया गया है, जिससे प्रदेश के बुजुर्ग पेंशनर बहुत परेशान एवं आक्रोशित हैं। संगठन ने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप करने की माँग करते हुए कहा कि जब तक सभी पेंशनर आनलाइन प्रक्रिया जो काफी जटिल है, उससे समझ नहीं जाते, तब तक ऑफलाइन व आनलाइन दावों को स्वीकार किया जाय।

पेंशनरों ने जिला मुख्यालय पर डीएम की अनुपस्थिति में डिप्टी कलक्टर मुख्यालय राजेश निगम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। धरना देेने वालों में जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार यादव, जिलामंत्री विजेन्द्र सिंह, दर्शन सिंह, घमंडी लाल बघेल, प्रेमप्रकाश कुशवाह, ब्रजपाल सिंह, ब्रजेश कुमार उपाध्याय, चेतन बिहारी सक्सेना, महिपाल सिंह, महेश गुप्ता, भगवान दास पीयूष, रामनाथ सिंह, सेवक, महावीर सिंह, नरेश बाबू, योगेश बाबू, डॉ संतोष कुमार, रामवीर सिंह राना, मुश्ताक अहमद, रामखिलाड़ी, घनश्याम सिंह, खूबचंद, कुशलपाल सिंह, रमेश चंद्र, डॉ मिलाप सिंह, विवेक यादव, नौबत सिंह आदि उपस्थिति रहे। संचालन जिला प्रवक्ता सुखदेव सिंह ने किया।

 

ravikumar
ravikumar
Articles: 111

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *