फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी महानगर में संतोष कुमार सैन को जिला महामंत्री पिछड़ा मोर्चा बनाए जाने पर समर्थकों एवं शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके मनोनयन की जानकारी मिलते ही समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
संतोष कुमार सैन लंबे समय से संगठन के प्रति समर्पित रहकर सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव, कार्यशैली और समाज के प्रति योगदान को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनके जिला महामंत्री बनने से पिछड़ा मोर्चा संगठन को मजबूती मिलेगी और पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर समर्थकों ने विश्वास जताया कि संतोष कुमार सैन अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे।








