फिरोजाबाद: धनतेरस, दीपावली पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा

-एसएसपी ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

फिरोजाबाद। धनतेरस, दीपावली और भैयादूज के त्योहारों को लेकर पुलिस ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। बाजारों में भीड़ और त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने मंगलवार को सिटी सर्किल के सभी थानों के पुलिस बल के साथ नालबंद चौराहे से जैन मंदिर तक पैदल गश्त की।

एसएसपी ने सर्राफा बाजार का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर पूछताछ भी की। एसएसपी ने बताया कि जिले के सभी थाना क्षेत्रों में बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग कराई जा रही है। नियमित पेट्रोलिंग के जरिए संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। एसएसपी ने यातायात व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए कि प्रमुख चौराहों और चेकिंग प्वाइंट के 50 मीटर के दायरे में वाहनों की पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी।

बाजारों में जाम की स्थिति न बने, इसके लिए निर्धारित स्थानों पर ही पार्किंग कराई जाएगी। उन्होंने आमजन से भी त्योहारों के दौरान पुलिस का सहयोग करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। इस दौरान एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद, सीओ सिटी संतोष कुमार शर्मा, थाना उत्तर रवि त्याग, थाना दक्षिण योगेंद्र पाल सिंह, थाना रसूलपुर प्रदीप कुमार आद मौजूद रहे।

 

ravikumar
ravikumar
Articles: 122

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *