फिरोजाबाद: सदन से पूरे सत्र के लिए निलंबित हुए जसराना विधायक सचिन यादव

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सदन में हुए घटनाक्रम के बाद जसराना से समाजवादी पार्टी के विधायक सचिन यादव को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है। विधानसभा सचिवालय द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार, विधानसभा में पारित प्रस्ताव के आधार पर उन्हें उत्तर प्रदेश विधानसभा की प्रक्रिया तथा कार्य-संचालन नियमावली, 2023 के नियम 299(1) के अंतर्गत 4 अगस्त को अपराह्न 1ः25 बजे से पूरे सत्र की अवधि तक सदन की सेवा से निलंबित किया गया है।
प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि निलंबन की अवधि के दौरान विधायक सचिन यादव विधानसभा परिसर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। साथ ही वे सदन एवं उसकी समितियों की किसी भी कार्यवाही में भाग लेने के पात्र नहीं होंगे। विधानसभा सचिवालय ने आदेश की प्रतिलिपि मुख्य सचिव, सचिवालय प्रशासन विभाग, मुख्य सुरक्षा अधिकारी, मार्शल तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी है। विधानसभा में विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच जारी राजनीतिक तनातनी के बीच यह कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 89

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *