फिरोजाबाद। भारत विकास परिषद मुख्य शाखा द्वारा संस्कृति माह के अंतर्गत तुलसी के पौधो का वितरण कैला देवी मंदिर परिसर में किया गया।
बुधवार को हर घर तुलसी अभियान के तहत भाविप के पदाधिकारियों और मातृशक्ति ने 201 तुलसी पौधों का वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में पर्यवेक्षक के रूप में भारत विकास परिषद के प्रांतीय गतिविधि संयोजक पर्यावरण अमित गोयल, कार्यक्रम संयोजक सचिन मित्तल, दीपक अग्रवाल, अध्यक्ष अमित जैन राजा, सचिव नितिन अग्रवाल मोंटू, कोषाध्यक्ष अभिनय मित्तल, आलिंद अग्रवाल, पराग शर्मा, रीतेश जैन, सजल अग्रवाल, हरिओम गुप्ता, दिनेश चंद्र अग्रवाल, अतुल जिंदल, नीतेश गुप्ता, किशोर अग्रवाल, विनय मित्तल, निखिल बंसल, विकास मित्तल, अजय अग्रवाल, संजय अग्रवाल, नितिन गर्ग, गुंजन मित्तल, गरिमा जैन, नूतन अग्रवाल, शालिनी मित्तल, प्रियंका गुप्ता, वंदना गर्ग, सीमा अग्रवाल, प्रतिमा शर्मा, प्रिंसी मित्तल, रचना जैन, नीतू अग्रवाल आदि मौजूद रहे।






