फिरोजाबाद: दीपावली पर उज्ज्वला योजना के 2.41 लाख परिवारों को मिला मुफ्त गैस सिलेंडर का तोहफा

फिरोजाबाद। दीपावली के पावन पर्व पर प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मुफ्त एलपीजी गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का उपहार दिया। मंगलवार को पालीवाल हॉल में आयोजित कार्यक्रम में जनपद के 2 लाख 41 हजार 993 लाभार्थियों के लिए 15 करोड़ 67 लाख 77 हजार 585 रुपये की सब्सिडी जारी की गई।

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में लखनऊ स्थित लोकभवन से आयोजित प्रदेशव्यापी कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण किया गया। इस दौरान सदर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सब्सिडी की धनराशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जा रही है। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि जिले के सभी 2,41,993 उज्ज्वला लाभार्थियों को योजना का लाभ देने के लिए शासन से 15.67 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि आवंटित हुई है।

उन्होंने खाद्य एवं पूर्ति विभाग में बायोमेट्रिक और पॉस मशीनों से राशन वितरण व्यवस्था को पारदर्शिता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम के दौरान 13 लाभार्थी महिलाओं को प्रतीकात्मक रूप से चेक वितरित किए गए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य, एसडीएम सदर सुदर्शन कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी स्वीटी सिंह सहित बड़ी संख्या में लाभार्थी महिलाएं मौजूद रहीं।

 

ravikumar
ravikumar
Articles: 122

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *