फिरोजाबाद। हर घर तिरंगा एवं तिरगां यात्रा अभियान की जिला कार्याशाला भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें भाजपा प्रदेश मंत्री और एमएलसी विजय शिवहरे ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता जनभागीदारी के साथ मिलकर हर घर तिरंगा अभियान को जनआंदोलन बनाएं और अपने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, गौरव एवं शान को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँ। आइए 13 से 15 अगस्त तक हर घर, हर प्रतिष्ठान और हर सार्वजनिक स्थान पर सम्मान पूर्वक तिरंगा फहराएँ। साथ ही 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विभाजन की पीड़ा को स्मरण करते हुए नई पीढ़ी को उस इतिहास से अवगत कराएँ और राष्ट्र प्रथम का संदेश जन-जन तक पहुँचाएँ। इस दौरान चौयरमैन टूंडला भंवर सिंह, शैलेंद्र सिंह, डॉ. अमित गुप्ता जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी, शिवशंकर शर्मा, सुरेंद्र सावन झा, योगेंद्र चौहान, दिनेश गुप्ता, नीलम दिवाकर, अवनीश गुप्ता, संजय चक, सुशील चक, गोपाल कृष्ण सिंह, राजीव यादव, आजाद जैन, देशदीपक चौहान, अतुल शुक्ला, प्रशांत शर्मा, आशु चक, रेनु उपाध्याय, अरविंद राघव, सागर गुप्ता, मोनू कुशवाहा, आकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।








