फिरोजाबाद: महापौर ने वार्ड 21 में 80 लाख रु. के सड़क निर्माण कार्यो का किया शुभारम्भ

फिरोजाबाद। नगर निगम के वार्ड संख्या-21 में महापौर ने करीब 80 लाख रुपये की लागत से होने वाले दो विकास कार्यों का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। यह निर्माण कार्य एनकेंप योजना के अंतर्गत नगर निगम द्वारा कराएं जायेंगे।

महापौर कामिनी राठौर ने आसफाबाद मरघटी वाले रोड पर राठौर धर्मशाला में एनकेप योजना के अंतर्गत सड़क निर्माण कार्य का हवन-पूजन कर शुभारम्भ किया। यह निमार्ण वार्ड नं. 21 के मौहल्ला लालपुर में आरा मशीन से अशोक संजय तक सीसी सड़क निर्माण कार्य कराया जायेगा। इसी वार्ड में लालपुर मंडी गेट के सामने चॉद भाई से राजकुमार राठौर व कालीचरन राठौर के मकान तक सीसी निर्माण कार्य कराया जायेगा। दोनो ही विकास कार्यो पर लगभग 80 लाख रू. की धनराशि खर्च होगी।

महापौर ने कहा कि नगर निगम शहर के सभी वार्डों में सड़क, नाली और अन्य मूलभूत सुविधाओं का तेजी से विकास करा रहा है। इन कार्यों के पूरा होने से स्थानीय लोगों को आवागमन और जल निकासी की बेहतर सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में उपसभापति केशवदेव कुशवाह, उदय प्रताप सिंह, विजय शर्मा, देवेश भारद्वाज, दीपक गुप्ता कालू, प्रमोद बघेल, आकाश गुप्ता, देशदीपक राजा, अनुपम शर्मा, प्रमोद बघेल, अजब सिंह शंखवार, सत्यवीर सिंह गुर्जर, गीता राठौर, योगेंद्र बाबा आदि मौजूद रहे।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *