फिरोजाबाद: सपा कार्यालय पर मनाई गई छोटे लोहिया की जयंती

फिरोजाबाद। सपा कार्यालय पर छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्रा की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव ने कहा कि राम मनोहर लोहिया के साथ उनके संबंध बहुत गहरे थे और समाजवादी विचारधारा के प्रति उनकी अटूट निष्ठा के कारण ही उन्हें छोटे लोहिया कहा जाता था। वह सात बार केंद्रीय मंत्री रहने के बावजूद, उनके पास अपनी कोई गाड़ी या निजी बंगला तक नहीं था। उनका पूरा जीवन सादगी की मिसाल था। पूर्व विधायक रामवीर सिंह यादव, प्रदेश सचिव योगेश गर्ग ने कहा जनेश्वर मिश्र के सम्मान में लखनऊ में एशिया के सबसे बड़े पार्कों में से एक जनेश्वर मिश्र पार्क बनाया गया है। पूर्व विधायक अज़ीम भाई ने कहा उनका मानना था कि समाजवाद केवल राजनीति नहीं, बल्कि जीवन जीने का एक नैतिक और मानवीय दृष्टिकोण है। कार्यक्रम में हरिशंकर यादव, सोनवीर सिंह यादव, धर्मेंद्र यादव, गुलाब सिंह कठेरिया, राजकुमार राठौर, संजय कुशवाहा, इंजीनियर अभिषेक यादव, नीरज यादव, दीपू यादव, विष्णु सविता, शिवम यादव, शिवप्रताप सिंह यादव, कृष्ण मोहन चक्रवर्ती, नरेश चंद्र संखवार, सुशील गुरु, चरण सिंह यादव, राधा रमन यादव, अशोक यादव, रोहित सविता, शम्मी कपूर, केवी यादव, मुकेश कुमार टीटू, बबलू सिंह गोल्डी, जगमोहन यादव आदि मौजूद रहे।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *