फिरोजाबाद: माथुर वैश्य शाखा सभा ने वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

फिरोजाबाद। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से माथुर वैश्य शाखा सभा, खेरगढ़ द्वारा माथुर वैश्य वैकुंठ धाम परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य लोगों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि भाजपा महानगर के कोषाध्यक्ष दीपक गुप्ता कालू ने कहा कि वृक्ष केवल प्रकृति की शोभा नहीं, बल्कि संपूर्ण मानव जीवन का आधार हैं। वे हमें प्राणवायु, छाया, फल, औषधि तथा स्वच्छ एवं संतुलित पर्यावरण प्रदान करते हैं। वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी और आवश्यक उपाय है। कार्यक्रम में सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने तथा प्रत्येक वर्ष अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया। इस दौरान महानगर मीडिया प्रभारी आकाश गुप्ता, दक्षिण मंडल अध्यक्ष देश दीपक गुप्ता, संयोजन नितिन गुप्ता, राजा गुप्ता, नितिन गुप्ता, गणेश गुप्ता, हरिओम गुप्ता, सुरेश गुप्ता, कुनाल गुप्ता, शिवम गुप्ता, सुधीर गुप्ता, सुमन गुप्ता, सोनिया गुप्ता आदि मौजूद रहे।

 

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *