धनतेरस को लेकर सज गया सुहागनगरी का बाजार

-सोना-चांदी से लेकर बर्तनों, इलैक्ट्रोनिक सामानों और वाहनों की जमकर होगी खरीदारी

फिरोजाबाद। धनतेरस को लेकर सुहागनगरी का बाजार सज गया है। धनतेरस पर नई वस्तुएं खरीदना शुभ माना जाता है, जिसको लेकर सर्राफा व्यापारियों ने ग्राहकों की जरूरत के अनुसार सोने, चॉदी और डायमंड के ज्वैलरी तैयारी की है। इसके अलावा इलैक्ट्रोनिक्स और बर्तन की दुकानों सज गई।

नगर के रविन्द्रनाथ कन्हैयालाल सर्राफा शोरूम पर धनतेरस को लेकर सोने, चांदी और डायमंड के कम वजन आभूषण तैयार किये गये है। इसके अलावा लक्ष्मी गणेश की मूर्तिया, चॉदी और सोने के सिक्क, डॉलर, पान, सुपारी, नारियल, प्लेट, ग्लास, बासुरी आदि उपलब्ध है। बुधवार को भी महिलाओं ने सोने की अंगूठी, चेन, मंगलसूत्र, कानों के कुंडल और चांदी की पायल, बिछिया, सिक्के व लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां खरीदीं।

इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक बाजार में फ्रिज, एलईडी टीवी, वाशिंग मशीन, मोबाइल फोन, मिक्सर और अन्य घरेलू उपकरणों की ग्राहकों ने एडवांस बुकिंग करा रखी है। धनतेरस वाले दिन इलैक्ट्रोनिक्स सामान लेकर जाएंगे। धनतरेस पर बाजारों में जमकर भीड़ उमड़ेगी। जिसको लेकर पुलिस प्रशासन ने भी पहले से चॉक चौबंद व्यवस्था की है। बाजारो में चार पहिया, ई-रिक्शा, ऑटो का पूर्णतह प्रतिबंध रहेगा।

ravikumar
ravikumar
Articles: 130

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *