फिरोजाबाद: सुहागनगरी में धूमधाम से मनी दीपावली, दीपों से जगमगाया शहर

-घरों और प्रतिष्ठानों पर विधि-विधान से हुआ मां लक्ष्मी और भगवान गणेश का पूजन
-बच्चों, महिलाओं और युवतियो ने चलाई आतिशबाजी

फिरोजाबाद। दीपावली का पावन पर्व नगर में हर्षाेल्लास, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। घरों, प्रतिष्ठानों और बाजारों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पूरा शहर रंग-बिरंगी विद्युत झालरों, दीपकों और मोमबत्तियों की रोशनी से जगमगा उठा। लोगों ने अपने घरों के मुख्य द्वार पर रंगोली सजाकर मां लक्ष्मी के स्वागत की तैयारियां कीं।

रविवार को दीपावली पर शुभ मुहूर्त में घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में मां लक्ष्मी एवं भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने पूजा स्थल पर चौकी सजाकर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित कीं। इसके बाद रोली, चंदन, अक्षत, पुष्प, माला, धूप, दीप, नैवेद्य, फल, मिठाई और खील-बताशे अर्पित किए। पंडितों के मंत्रोच्चारण के बीच भक्तों ने गणेश जी का पूजन कर सर्वप्रथम विघ्नों को दूर करने की प्रार्थना की। इसके बाद धन, वैभव और ऐश्वर्य की देवी मां लक्ष्मी का पूजन कर परिवार में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। मॉ भक्तों ने मां लक्ष्मी को कमल पुष्प, मिठाई और विभिन्न प्रकार के भोग अर्पित किए।

भगवान गणेश को मोदक और लड्डुओं का भोग लगाया गया। इसके बाद परिवार के सभी सदस्यों ने एक साथ मां लक्ष्मी और गणेश जी की आरती की। घरों में दीपक जलाकर दीपदान किया गया तथा माता-पिता और बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों में भी विशेष लक्ष्मी पूजन किया। नई बही-खातों और तिजोरियों का पूजन कर व्यापार में उन्नति की कामना की। पूजन के बाद लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। बच्चों ने अभिभावकों के साथ पटाखे चलाएं।

 

ravikumar
ravikumar
Articles: 158

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *