-जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार, संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर की चर्चा
फिरोजाबाद। दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जनपद के भाजपा जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों के लिए स्नेह और शुभकामना स्वरूप भेजी गई मिठाई का वितरण जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री के इस स्नेहिल उपहार और आत्मीय शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों तथा संगठन की भावी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का मार्गदर्शन दिया। साथ ही कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार जनहित को सर्वाेपरि रखते हुए प्रदेश के समग्र विकास, समृद्धि और प्रत्येक परिवार की खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार के जनकल्याणकारी निर्णयों एवं योजनाओं के माध्यम से आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना ही पार्टी का प्रमुख उद्देश्य है।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी डॉ. अमित गुप्ता, जिला महामंत्री आकाश शर्मा, ओमेंद्र बघेल, शिव शंकर शर्मा, नीलम दिवाकर, दिनेश गुप्ता, आजाद जैन, देश दीपक चौहान, यशपाल सिंह यादव, धर्मेंद्र सिंह, अजीत जुरैल, वीरू धाकरे, ज्योति गुप्ता, कमलेश लोधी, मानपाल लोधी, शीलू सविता, रामप्रकाश लोधी, मंजेश शर्मा, राजवीर राजपूत, नीरेश रावत, अमलेश राजपूत, पूरन सिंह, अजित कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।








