फिरोजाबाद: नगर के पालीवाल हॉल में 21 अगस्त से होगी शिव महापुराण कथा की अमृत वर्षा

फिरोजाबाद। शिव महापुराण कथा एवं रुद्र महायज्ञ का आयोजन 21 से 27 अगस्त तक नगर के पॉलीवाल हॉल में किया जायेगा। जिसकी भव्य कलश यात्रा 21 अगस्त को राधाकृष्ण मंदिर से निकलेगी। जिसमें 251 मातृशक्ति सिर पर मंगल कलश धारण कर श्रद्धा एवं भक्ति के साथ यात्रा में शामिल होंगी। कलश यात्रा नारी शक्ति, सनातन संस्कृति और भगवान शिव के प्रति आस्था का संदेश देगी। शिव महापुराण कथा का वाचन प्रणवपुरी महाराज द्वारा किया जायेगा। कथा में प्रधान यजमान राकेश गोयल, मीरा गोयल, मुख्य यजपति नीरज जिंदल, शिल्पा जिन्दल होगी। वार्ता के दौरान देवब्रत पांडेय, डॉ उपेंद्र गर्ग, भानु उपाध्याय, राजेश दुबे आदर्श, राजबर्धन सिंह, राकेश गोयल, विक्की अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, अनन्य जिंदल, नितिन अग्रवाल, अमित जैन राजा, बृजेश यादव आदि मौजूद रहे।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 171

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *