फिरोजाबाद: कांग्रेस के पुन जिलाध्यक्ष बने रामनिवास यादव, महानगर अध्यक्ष शफात खान राजू

-दोनो ही नवनियुक्त पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

फिरोजाबाद। रामनिवास यादव को पुनः जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं शफात खान राजू को महानगर अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर कांग्रेसियों ने हर्ष व्यक्त कर स्वागत किया है।

मथुरा नगर स्थित रामबाबू गेस्ट हाउस में जिला कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान जितेंद्र तिवारी, शैलेन्द्र शुक्ला, सरपंच सुरेंद्र शर्मा, शांतिदास शंखवार, अजय कुमार शर्मा, उमर फारूक, नरेंद्र यादव, सत्येंद्र यादव, राजेंद्र सिंह, अमन यादव एवं हरिओम यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

वहीं अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना, प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष इमरान मसूद की संतुष्टि पर शफात खान राजू को पुन महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। स्वागत करने वालों में प्रदेश सचिव प्रकाश निधि गर्ग, वकार खालिक, हाजी नसीर अहमद, गुलाम जिलानी, चांद कुरैशी, नूरूल हुदा लाला राईन गांधी, मुजीब अंसारी, इमरान कुरैशी, जावेद उमर, ज़ाकिर अंसारी, इस्तियाक खान, अफ़ाख खान, अमजद अंसारी, अल्तमश अंसारी, अरशद अंसारी, सुहेल अहमद आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ravikumar
ravikumar
Articles: 201

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *