फिरोजाबाद। भारतीय किसान क्रांति यूनियन की नई जिला कार्यकारिणी का गठन जिलाध्यक्ष एडवोकेट राहुल यादव के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान संगठन का विस्तार करते हुए सैकड़ों किसान, मजदूर एवं समाजसेवियों को विभिन्न पदों पर नियुक्त कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत बनाने और किसान-मजदूरों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में ममता कटेरिया को महिला जिला अध्यक्ष फिरोजाबाद तथा मम्पी किन्नर को किन्नर समाज का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। दोनों नियुक्तियों का उपस्थित लोगों ने स्वागत किया। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि यूनियन किसानों, मजदूरों, महिलाओं और समाज के वंचित वर्गों की आवाज बुलंद करने के लिए निरंतर कार्य करेगी। कार्यक्रम के प्रताप सिंह यादव, प्रदेश अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश कृष्ण गोपाल बघोरिया, बली मोहम्मद, नवीन शर्मा, गीतम राजपूत, प्रदेश उपाध्यक्ष कमल किशोर यादव, आयुष यादव एवं शशिवेंद्र सहित संगठन के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।








