फिरोजाबाद: बाबा खाटू श्याम समिति ने बाटा दहेज का सामान

-देवोत्थान एकादशी पर 41 कन्याओं का होगा विवाह

फिरोजाबाद। बाबा खाटू श्याम सेवा समिति द्वारा सर्वधर्म सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन 20 नवम्बर देवोत्थान एकादशी पर राधाकृष्ण गार्डत में किया जायेगा। रविवार को समिति के अध्यक्ष एवं संस्थापक बंटू कुशवाह ने 41 जोड़ों को शादी का सामान वितरण किया। सुबह से ही राधाकृष्ण गार्डन में दहेज का सामान लेने के लिए भीड़ भाड़ रही।

उन्होंने बताया कि देवोत्थान एकादशी पर लगभग 41 कन्याओं का विवाह सम्पन्न कराया जायेगा। आज सभी को दहेज का सामान प्रदान किया गया। इस दौरान मनोज कुमार, जयप्रकाश, डॉ रामू सिंह राठौर, शास्त्री गोपाल बृजवासी, अरविंद गौतम आदि मौजूद रहे।

ravikumar
ravikumar
Articles: 201

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *