फिरोजाबाद: बाबा श्याम चौरिटेबल सोसाइटी ने बच्चों को बांटे उपहार, शिक्षा के प्रति किया जागरूक

-बच्चों को नोटबुक, किताबें और स्टेशनरी देकर मोबाइल से दूर रहने तथा संस्कारवान बनने की दी सीख

फिरोजाबाद। बाल दिवस के अवसर पर बाबा श्याम चौरिटेबल सोसाइटी की ओर से आसफाबाद स्थित हनुमंत क्लासेज पर नन्हे बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों ने खेलकूद गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। संस्था की ओर से बच्चों को पढ़ाई के लिए निःशुल्क नोटबुक, किताबें, स्टेशनरी एवं उपहार वितरित किए गए।

संस्था के प्रबंधक एवं सचिव चमन यादव ने बच्चों को शिक्षा के साथ खेलकूद में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को अपने माता-पिता की बात माननी चाहिए और मोबाइल फोन के अनावश्यक इस्तेमाल से बचना चाहिए। पढ़ाई पर ध्यान देकर अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाना चाहिए। संस्था अध्यक्ष रामनिवास यादव ने बच्चों को अपने माता-पिता और घर के बड़े-बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लेने की सीख दी। उन्होंने कहा कि अच्छे संस्कार और बड़ों का सम्मान ही बच्चों को एक अच्छा नागरिक बनाते हैं। क्लासेज मैनेजर अर्जुन सर ने बच्चों को उपहार वितरित किए और उन्हें शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया।

ravikumar
ravikumar
Articles: 201

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *