-शोभायात्रा में भगवान विश्वकर्मा और मैथिल कोकिल कवि विद्यापति की झांकियों ने मोहा मन
फिरोजाबाद। भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर भगवान विश्वकर्मा एवं मैथिल कोकिल कवि विद्यापति की भव्य शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ नगर के राधाकृष्ण मंदिर से निकाली गई।

शोभायात्रा का शुभारंभ सदर विधायक मनीष असीजा ने फीता काटकर व हरी झंडी दिखाकर किया। महापौर कामिनी राठौर, भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ सतीश दिवाकर, शोभायात्रा अध्यक्ष रामबाबू झा, संरक्षक भगवान सिंह झा, सेठ राम अवतार झा ने भगवान विश्वकर्मा की आरती उतारकर शोभायात्रा प्रारंभ की। शोभायात्रा राधाकृष्ण मंदिर से प्रारंभ होकर घंटाघर, सेंट्रल चौराहा, बर्फखाना चौराहा, पुराना डाकखाना, रामलीला चौराहा होते हुए कोटला रोड स्थित ब्लू हैबिन मैरिज होम पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा का मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

शोभायात्रा में भगवान विश्वकर्मा का मुख्य डोला आकर्षण का केंद्र रहा। इसके अलावा राम दरबार, शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण, खाटू श्याम, मां दुर्गा, भगवान गणेश और नरसिंह भगवान की आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। कलाकार राहुल छबीला की ओर से प्रस्तुत भगवान महाकाल और राधा-कृष्ण की जीवंत झांकियां भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। कलाकारों ने भक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। आगरा के किशोर बैंड के साथ फिरोजाबाद के बसंत बैंड और खाटू श्याम बैंड ने मधुर धार्मिक धुनों और भजनों से माहौल भक्तिमय बनाए रखा।

टूंडला से जगदीश प्रसाद झा, अनिल प्रधान, सुग्रीव झा, महेंद्र सिंह झा, सिरसागंज से अवनीश झा, चंद्रपाल झा, रामनरेश झा, लालाराम झा तथा शिकोहाबाद से नगर अध्यक्ष संजय झा, मनोज झा और सर्वेश कुमार शर्मा सहित अन्य लोगों का माला और साफा पहनाकर सम्मान किया गया।

शोभायात्रा में सेठ सुखबीर शर्मा, सेठ रुमाल सिंह झा, ओमप्रकाश शर्मा, शैलेश झा, रामशंकर शर्मा मुनीम, प्रेमचंद शर्मा, राधेश्याम शर्मा, सुरेंद्र सावन झा, प्रदीप कुमार नंदू, कैलाश ओझा, रवि कुमार झा, नंदकिशोर शर्मा, संजय शर्मा, अजय शर्मा, अखिलेश शर्मा, राजेश झा प्रधान, वेद प्रकाश झा, सत्य प्रकाश शर्मा, अरविंद शर्मा, राम अवतार झा राकेश बाबू शर्मा, रामकेश झा, श्याम सुंदर उपाध्याय, राजकुमार झा, अनिल झा, दीपक गुप्ता कालू आदि मौजूद रहे।








