फिरोजाबाद: भाजपा के लोग चुनाव नजदीक आते ही विपक्ष को बदनाम करने का करते काम-सांसद

फिरोजाबाद। महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री द्वारा यूपी और बिहार में बेरोजगारी के लिए कांग्रेस, सपा और बसपा को जिम्मेदार ठहराने के बयान पर सांसद अक्षय यादव ने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते हैं, भाजपा के लोग विपक्ष को बदनाम करने और जनता को गुमराह करने के लिए इस तरह के बयान देते हैं।

उन्होंने कहा कि देश सभी का है और हर नागरिक को देश में कहीं भी रहने और रोजगार करने का अधिकार है। राबड़ी देवी, लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोप तय होने के सवाल पर अक्षय यादव ने कहा कि अदालत का जो भी फैसला आएगा, उसे देखा जाएगा। ब्रिक्स सम्मेलन और रूस के साथ भारत के संबंधों पर सांसद ने कहा कि रूस भारत का अच्छा दोस्त रहा है और दोनों देशों के बीच दोस्ती को और मजबूत किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भारत को रूस के साथ बेहतर व्यापारिक समझौते करने चाहिए और ब्रिक्स सम्मेलन में ऐसी डील होनी चाहिए, जिससे देश को वास्तविक लाभ मिले। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ब्रिक्स सम्मेलन का समर्थन करती है, क्योंकि यह देशहित से जुड़ा विषय है। वहीं, प्रधानमंत्री को लेकर पी. चिदंबरम की टिप्पणी के सवाल पर सांसद ने कहा कि जब भाजपा का ग्राफ गिरता है तो वह जनता का ध्यान भटकाने के लिए नए मुद्दे खड़े करती है। उन्होंने कहा कि युवाओं और जनता के सवालों से ध्यान हटाने के लिए इस तरह की राजनीति की जा रही है।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 404

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *