फिरोजाबाद: शिक्षा, चिकित्सा और सामाजिक सेवाओं में डॉ. आनंद कुमार मित्तल का योगदान अतुलनीय-हनुमान प्रसाद गर्ग

फिरोजाबाद। स्वामी बच्चू बाबा सरस्वती विद्या मंदिर में विद्यालय प्रबंधक एवं नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी डॉ. आनंद कुमार मित्तल को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित होने के उपलक्ष्य में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें समाजसेवियों ने डॉ आनंद अग्रवाल को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय अध्यक्ष डॉ. हनुमान प्रसाद गर्ग, डॉ. गोविंद मित्तल द्वारा माँ शारदे तथा भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कुलदीप मित्तल एड. ने माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। समारोह में वक्ताओं ने डॉ. आनंद कुमार मित्तल के दीर्घकालिक सामाजिक एवं संगठन कार्यों की विस्तार से सराहना की। भाविप के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री व वरिष्ठ अधिवक्ता संजीव जैन एडवोकेट ने कहा कि डॉ. आनंद कुमार मित्तल बाल्यकाल से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समर्पित स्वयंसेवक रहे हैं। बाल्यकाल से संघ में नगर कार्यवाह तक सभी दायित्वों का उन्होंने निष्ठापूर्वक निर्वहन किया। भारत विकास परिषद में शाखा स्तर से लेकर ब्रज प्रांत कोषाध्यक्ष व वर्तमान में संरक्षक की भूमिका निभाना, उनके अनवरत सेवाभाव का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. हनुमान प्रसाद गर्ग ने कहा कि शिक्षा, चिकित्सा और सामाजिक व्यवस्थाओं में डॉ. मित्तल का योगदान अतुलनीय है। यह मानद डॉक्टरेट उपाधि उनके इन्हीं दशकों के तप और समर्पण का सम्मान है। अतिथियों ने डॉ. आनंद कुमार मित्तल का भगवा साफा बांधकर सम्मानित किया। इस दौरान कुलदीप मित्तल एड, अभिषेक मित्तल क्रांति, प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार, प्रकाश खरे, पंकज दुबे, प्रमोद माहेश्वरी, अमित जैन, सुधीर जैन, संजीव जैन एड, मनोज शर्मा, गोविंद मित्तल, स्वयंसेवक संघ के गौरव, सौरभ, कृष्ण मोहन, शिवा आदि मौजूद रहे।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 431

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *