फिरोजाबाद। योगीराज भगवान श्रीकृष्ण जन्म जयंती महोत्सव समिति का पुरस्कार वितरण समारोह स्थानीय तुलसी पैलेस रानीवाला कंपाउंड में किया गया। जिसमें श्रीकृष्ण शोभायात्रा में बने पात्रों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा भगवान कृष्ण के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम का आगाज ब्रजभाषा के कवि चंद्रप्रकाश यादव चंद्र ने कृष्ण वंदना सुन कर सभी को कृष्णमय करते हुए भाव विभोर कर दिया। मुख्य अतिथि धर्मसिंह यादव एडवोकेट, श्याम सिंह यादव ने कहा है कि भगवान श्रीकृष्ण ने पूरे विश्व को प्रेम और मित्रता का संदेश दिया है। हम सभी को मिल-जुल कर एक साथ रहना चाहिए।
आरपी सिंह यादव, हरेंद्र यादव ने कहा है कि आज समाज को भगवान श्रीकृष्ण के पद चिन्हों पर चलते हुए बच्चों को संस्कारवान बनाना चाहिए। शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उमेश चंद्र यादव ने कहा है कि आज समाज को जरूरत है कि सभी एकजुट होकर धार्मिक कार्यों का आयोजन करें। और भगवान श्रीकृष्णा के उपदेशों का अक्षर से पालन करते हुए अपने जीवन को धन्य बनाए। श्रीकृष्णा शोभायात्रा के सभी पात्रों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
महासचिव डॉ डीपी यादव ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन अशोक यादव एवं बृजेश यादव ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में रामवीर सिंह, सुभाष यादव, अनवर सिंह, हीरेंद्र सिंह, मनोज यादव, नाहर सिंह यादव एडवोकेट, राधेश्याम यादव, वीरेंद्र सिंह यादव, नरेंद्र सिंह यादव, बीकेश यादव, धर्मेंद्र यादव, राकेश यादव, सिंह राज यादव, देवेंद्र सिंह एड, रघुराज सिंह एड, सुनील मुखिया, पंकज यादव, मंजय यादव आदि मौजूद रहे।






