फिरोजाबाद: खाद्य सुरक्षा विभाग के उत्पीड़न के खिलाफ न्यायालय जाएंगे व्यापारी-लोकेश अग्रवाल

-उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की प्रदेश कार्य समिति की बैठक में लिया गया निर्णय

फिरोजाबाद। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) एवं खाद्य सुरक्षा विभाग से जुड़े मामलों में व्यापारियों को हो रही परेशानियों के खिलाफ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने अब कानूनी मोर्चा खोलने का निर्णय लिया है।

फिरोजाबाद क्लब में प्रदेश अध्यक्ष लोकेश कुमार अग्रवाल ने प्रदेश कार्य समिति की त्रैमासिक बैठक में जीएसटी, बिजली, श्रम, नाप-तौल, मंडी, परिवहन, नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों से संबंधित व्यापारियों की समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि संगठन ने खाद्य सुरक्षा विभाग में कथित भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया है। संगठन एकजुट होकर संघर्ष करेगा और आवश्यकता पड़ने पर कानूनी एवं लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। इसके लिए अधिवक्ताओं की विशेष टास्क फोर्स कमेटी गठित की गई। यह टास्क फोर्स व्यापारियों से जुड़े मामलों का अध्ययन करेगी, उन्हें आवश्यक कानूनी सहायता उपलब्ध कराएगी तथा जरूरत पड़ने पर न्यायालय में उनकी पैरवी भी करेगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने फिरोजाबाद में संगठन की व्यापारी सेना का गठन करते हुए मेघ सिंह पहलवान को जिलाध्यक्ष तथा मोहित राठौऱ को जिला महामंत्री घोषित किया। इससे पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष का व्यापारियों ने फूलों का हार पहनाकर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों में प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंबेश शर्मा, प्रदीप गंगा अलीगढ, मनोज गुप्ता आगरा, उपाध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल महाराजगंज, दीपू गर्ग बुलंदशहर, सर्वेश चौहान इटावा, मनोज अग्रवाल हाथरस, इसरार सिद्दीकी मेरठ, सुधीर मित्तल गाजियाबाद मौजूद रहे।

इस दौरान नरेश पंजाबी, परशुराम गुप्ता, हरिशंकर अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, आकृति सहयोगी, संगीता, मंजूलता द्विवेदी, ओमप्रकाश राठौड़, हरिशंकर राठौर, सुशील जाट, स्वतंत्र गुप्ता, अनिल गुप्ता अमीना, रजनीश शर्मा, रामगोपाल बजाज, दिलीप दीक्षित, राकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 431

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *