फिरोजाबाद: एमवी प्रोफेशनल सोसाइटी के ई-लर्निंग सेंटर का हुआ शुभारम्भ

-समाज के बच्चों को निःशुल्क मिलेगी रोजगारपरक कम्प्यूटर शिक्षा

फिरोजाबाद। आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद बच्चों को रोजगारपरक कंप्यूटर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए एमवी प्रोफेशनल सोसाइटी ने पहल कर एक नए कंप्यूटर सेंटर की स्थापना की।  कम्प्यूर सेंटर का उद्घाटन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश कुमार मांमा ने फीता काटकर और मां सरस्वती के तेल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद स्कूल के बच्चों ने स्वागत गान एवं शिव तांडव नृत्य प्रस्तुत कर किया। कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों ने कहा कि अखिल भारतीय माथुरवैश्य महासभा के सानिध्य में परमेश्वर गेट स्थित मढ़ावार स्कूल में निःशुल्क ई-लर्निंग सेंटर शुरू किया गया है। यहां बच्चों को एमएस ऑफिस और टैली अकाउंटिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। सेंटर में एमएस वर्ड, एक्सेल, पावर प्वाइंट और टैली जैसे पाठ्यक्रमों की पढ़ाई कराई जाएगी। प्रशिक्षण का उद्देश्य बच्चों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाकर रोजगार और स्वरोजगार के लिए तैयार करना है। पहला बैच आज से प्रारम्भ हो गया है। सीए भगवानदास गुप्ता और शैलेंद्र मोहन ने कहा कि इस कार्यक्रम से फिरोजाबाद के साथ ही बाहर रह रहे स्वजातीय बंधुओं को जोड़ा जाएगा, ताकि जरूरतमंद बच्चों को हुनर के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाया जा सके। इस दौरान शंकर गुप्ता, देवेंद्र बादलस, ध्रुव कुमार आचार्य, मनीष कुमार सीए, रीता अलंकार, अश्वनी गुप्ता, सुनील सेठ, मनीष अलंकार, सचिन गुप्ता, डॉ मधुरिमा गुप्ता, कन्हैया लाल गुप्ता सहित समाज के लोग मौजूद रहे।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 431

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *