फिरोजाबाद: फेयरवेल पार्टी में विद्यार्थियों ने मचाया धमाल

-एफ.एस. विश्वविद्यालय में भावुक पलों के बीच विद्यार्थियों को दी गई विदाई

फिरोजाबाद। एफ.एस. विश्वविद्यालय शिकोहाबाद में छात्र-छात्राओं के सम्मान एवं विदाई के उपलक्ष्य में भव्य फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का माहौल बना दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. दिलीप यादव, प्रतिकुलाधिपति डॉ. योगेश यादव, ट्रस्टी डॉ. राहुल यादव, डॉ. नितिन यादव, कुलपति डॉ. संजीव भारद्वाज एवं महानिदेशक डॉ. अभिनव श्रीवास्तव ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम में चार-चॉद लगा दिये। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. दिलीप यादव ने कहा कि फेयरवेल पार्टी विद्यार्थियों के लिए केवल विदाई का अवसर नहीं, बल्कि शिक्षा पूर्ण कर जीवन की नई दिशा में आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण पड़ाव है। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में मिस्टर फेयरवेल का खिताब शिवम कुशवाह जीएनएम को प्रदान किया। वहीं मिस फेयरवेल के लिए मीनू पाल (जीएनएम एवं सृष्टि (एएनएम) को प्रदान किया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय में बिताए अपने अनुभवों एवं यादगार पलों को साझा किया। विदाई के भावुक क्षणों में छात्र-छात्राओं की आंखें नम दिखाई दीं। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्या निशा ने सभी अतिथियों, विश्वविद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 404

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *